कन्नौज। युवक ने कॉलेज जा रही छात्रा को गुमराह कर उसका अपहरण कर लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश में दिल्ली तक दबिश दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द छात्रा को सकुशल खोज लिया जाएगा।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा शहर के एक डिग्री कॉलेज में 30 दिसंबर सुबह पढ़ने जा रही थी। इस दौरान सहिल्यापुर निवासी शोभित सक्सेना ने सहेली से मिलाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली ले गया। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दिल्ली में दबिश दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को सकुशल खोज लिया जाएगा।