फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में युवक फांसी पर लटका मिला, पिता को शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। नौकरी के रुपये लेने गए युवक का शव मुंबई में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। बुधवार को शव घर आते ही कोहराम मच गया। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

जैनपुर गांव निवासी शमशाद खान ठठिया दौलतपुर में परिवार के साथ रहकर कोल्ड ड्रिंक और फल की दुकान किए हैं। उनका पुत्र शाहरुख खान (25) मुंबई में मौसी के लड़के के साथ रहकर नौकरी करता था। कुछ महीने पहले घर आया था। नौकरी के बाकी रहे रुपये लेने वह 19 दिसंबर को मुंबई गया था। युवक के पिता ने बताया कि 20 दिसंबर को फोन पर बात हुई। इसमें पैसे लेकर 28 दिसंबर को वापस आने की बात बेटे ने कही थी। पर, रिश्तेदार ने फोन से सूचना दिया कि शाहरुख ने फांसी लगा ली है। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया। शव घर पर आते ही लोगों की भीड़ जुट गई। पिता का कहना है कि आत्महत्या नहीं है। कोई साजिश है और हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें