फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगाकर ई- रिक्शा लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तमंचा लगाकर ई-रिक्शा लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद मामला मारपीट का बताया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाने के सिटऊ मटाना निवासी इंदल कुमार मानपुर में अपनी ससुराल में रहते हैं। वे ससुर शेर सिंह के साथ किराये पर ई-रिक्शा चलाते हैं। सोमवार को इंदल ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। तमंचा लगाकर उससे ई-रिक्शा लूट लिया। उसे एक कार में डालकर अरौरल के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मारपीट का सामने आया है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें