फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर का बस अड्डा दो पक्षों के बीच युद्ध का मैदान बन गया। आए दिन शराब के नशे में यहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलना आम बात हो गई। चंद कदमों की दूरी पर चौकी के बावजूद भी संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के बस अड्डा सरायमीरा में दो युवकों के बीच गाली-गलौज हो गई। दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और देखते-देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इससे बस अड्डा पर अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सरायमीरा चौकी के सिपाही पहुंच गए। उपद्रवियों की भीड़ के चलते सिपाहियों ने दखल नहीं दिया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक सप्ताह में तीसरी बार दोनों पक्षों का बस अड्डे पर विवाद हुआ है। वहीं कुछ यात्रियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ युवक नशे की हालत में एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी कर बस अड्डे पर विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अक्सर स्थानीय युवक शराब के नशे में बस अड्डे में घुस आते हैं। यह लोग गाली-गलौज करते हुए अक्सर झगड़ जाते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें