कन्नौज। पूर्व प्रधान के पति व उसके दो साथियों पर वृद्धा पर तमंचा लगाकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 62 वर्षीय महिला ने सहिल्यापुर गांव की पूर्व प्रधान के पति अमर सिंह, मुकुट और शिवराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 12 दिसंबर को वह बाजार से घर लौट रही थी। इस दौरान इन लोगों ने घेर लिया। शिवराम ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद सभी दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसी बीच राहगीरों को देखकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।