फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में पीटा, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पट्टे की जमीन पर कब्जा लेने गए अनुसूचित जति के लोगों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मां-बेटी घायल हो गईं। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक गालियां भी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव के रहने वाली उर्मिला देवी, माया देवी और बेबी सहित कई लोगों को जमीन के पट्टे आवंटित किए गए थे। इस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा किए हैं। लंबे समय से पट्टा होने के बाद भी कब्जा न मिलने पर पीड़ितों ने समाधान दिवस पर मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी। इस पर 12 दिसंबर को पुलिस और राजस्व टीम ने पैमाइश कर जमीन की मेड़बंदी कर पात्रों को जमीन सौंप दी। बुधवार को जैसे ही आवंटित जमीन पर लोग कब्जा लेने पहुंचे तो पहले से ही काबिज लोगों ने लाठी-डंडों से महिलाओं पर हमला कर दिया। उर्मिला और उनकी बेटी सोनी घायल हो गईं, जबकि कई अन्य लोग चुटहिल हुए। पीड़ित महिला ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें