फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियां भरते पकड़ी गई कौशांबी डिपो की बस

विज्ञापन
पकड़ी गई बस - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। रोडवेज बस के चालकों व परिचालकों की शिकायत पर डिपो इंचार्ज ने कौशांबी डिपो की अनुबंधित बस को छिबरामऊ में सवारियां भरते हुए पकड़ लिया। कई घंटे बाद लिखित माफी मांगने के बाद बस को छोड़ा गया।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो की अनुबंधित बस पिछले कई दिनों से दिल्ली से छिबरामऊ तक दौड़ रही थी। डिपो के चालक व परिचालकों ने इसकी शिकायत डिपो इंचार्ज देवेंद्र यादव से की। सुबह छह बजे डिपो इंचार्ज ने पूर्वी बाईपास पर पहुंचकर अनुबंधित बस को पकड़ लिया। परिचालक अरविंद के पास कौशांबी से बुलंदशहर दो चक्कर लगाने का परमिट था। कौशांबी डिपो के अफसरों के कहने पर छिबरामऊ तक चक्कर लगाने की बात बताई। डिपो इंचार्ज देवेंद्र यादव ने फोन से कौशांबी परिक्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की। यहां से मनमाने ढंग से संचालन की जानकारी हुई।
लगभग छह घंटे तक बस पूर्वी बाईपास पर खड़ी रही। बाद में चालक इशरत व परिचालक इसरत ने लिखित माफी मांगी और दोबारा छिबरामऊ तक न आने का आश्वासन दिया। उसके बाद बस को छोड़ा गया। डिपो इंचार्ज ने बताया कि कौशांबी से बुलंदशहर 438 किलोमीटर पड़ता था। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दोनों दिल्ली से छिबरामऊ तक सवारियां उठा रहे थे। छिबरामऊ डिपो की बसों को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें