फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
पिटाई के बाद चोटें दिखाता युवक। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के नगला मुड़ियन गांव में महिला ने पति पर खर्चा न देने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बनाकर बेटे संग मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। पति गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को बचाकर थाने लाई और रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला मुड़ियन गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह पाल नगरिया तालपार में किराये के मकान में पत्नी मीना व बेटे हिमांशु के साथ रह रहा था। वह खुद का कंटेनर लेकर दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहा था। बुधवार को घर से कपड़े लेने गया था। पत्नी व बेटे ने खर्चा न देने का आरोप लगाते हुए कमरे में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। शोरगुल सुन पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर पिट रहे युवक को बचाकर थाने पहुंचाया। मारपीट के दौरान युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर पत्नी व बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें