फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और बिजली कर्मी समेत सोलह पर हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रंजिश के चलते दंपती पर हुए हमले में नगर पालिका, बिजली कर्मचारी समेत 16 लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के हाजीगंज खुर्द निवासी मंगेश प्रताप अहेरवार ने सदर कोतवाली में शिवम, अरुण, पूजा, अजय कुमार, दिनेश कुमार, शैलेंद्र, दीपक, सोनी, राम प्रकाश (सभी निवासी हाजीगंज खुर्द), हर्ष स्वरूप यादव, सरवन, विद्युत कर्मचारी बबलू, नगर पालिका कर्मचारी राहुल पांडेय, अरुण कुमार सिंह, भानू, रघुवंशी (निवासी सुशीला हास्पिटल के पीछे साकेतनगर कानपुर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित ने बताया कि 29 जुलाई 2021 को रंजिश के चलते इन लोगों ने घर में घुस आए। इसके बाद उसे और पत्नी अंजली को धारदार हथियार से घायल कर दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामला पुराना है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें