फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन ने मंगलवार रात बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक चालक घायल हो गया। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, लेकिन लॉक न होने से हेलमेट उछल कर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

ठठिया निवासी अनिल कुमार राठौर(25) मंगलवार रात भाई अजय की बाइक से सौरिख से ठठिया लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा खास गांव के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। अनिल बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे और घायल हो गए। सूचना पर सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और (एनसीसी) कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल ने सेफ्टी क्रोन लगाकर लेन पर यातायात रोका। घायल को मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक को गश्ती दल वाहन से थाने खड़ा करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें