कन्नौज। सदर नगर पालिका अक्सर अपने ही सभासदों के आरोपों के चलते विवादों में आ जाती है। शुक्रवार को सभासदों ने पालिका के काम को भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जांच कराने की मांग की।
सभासदों ने बताया कि शहर के गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज के सामने पालिका के नलकूप से सड़क पर ओपेन पाइप लाइन डाली जा रही है। पहले से ही वहां पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन पड़ी हुई है। आरोप लगाया कि रुपयों की हेराफेरी करने के लिए ओपेन लाइन डाली जा रही है। पालिका के नलकूपों पर लगे कई जेनरेटर खराब हैं। फिर भी जेनरेटर के लिए प्रतिदिन डीजल के लिए रुपये निकाले जा रहे हैं। शहर के कई क्षतिग्रस्त सड़कों का इस्टीमेट बनाकर पालिका ने बजट ले लिया है। उनमें से कई सड़कों का काम निरस्त किया जा चुका है। सभासदों ने डीएम राकेश कुमार मिश्र को ज्ञापन देकर पालिका के कराए जा रहे कामों की जांच कराने की मांग की। इस दौरान सभासद अनिल कुमार, पूनम अवस्थी, कामिनी देवी, राजेंद्र प्रजापति और साजिया वारसी मौजूद रही।
---------
वर्जन......
अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि इस तरीके कोई शिकायत की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
==========