फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के साथ घर से निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम सहेली के साथ गई किशोरी लापता हो गई। पीड़ित परिजनाें ने सहेली और उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात को साढ़े आठ बजे के करीब गांव की ही एक बेटी उनके घर पर आई और उनकी बेटी को अपने साथ ले गई। काफी देर तक बेटी के न लौटने पर उन्होंने सहेली के घर जाकर पूछा तो उसने अपने मां-बाप व बहनोई के साथ उसकी बेटी के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। वाद-विवाद होने पर आरोपी लोग झगड़ा करने लगे। पुलिस किशोरी की सहेली व उसके पिता को कोतवाली ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल इस मामले को देख रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
किशोरी के गायब होने की शिकायत करने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची उसकी छोटी बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी बहन के संबंध में जानकारी मांगी। जब वह जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकी तो पुलिस ने पहले तो उसे धमकाया, फिर उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें