कन्नौज। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद से ससुराल वाले भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना इंदरगढ़ के धम्मापुर्वा गांव निवासी सुरेश ने बताया कि उसने बेटी की शादी करीब 12 साल पहले कोतवाली के देवपुर्वा गांव में की थी। ससुरालीजन मिले दान दहेज से खुश न होकर पुत्री का उत्पीड़न करते रहते थे। एक मई को ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या कर बेटी के ससुराल वाले भाग निकले। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)