फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की तलाश में 11 दिन से भटक रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नाबालिग पुत्री की तलाश में परिजन 11 दिन से भटक रहे हैं। कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री को 21 अप्रैल को गांव के ही आकाश उर्फ राजाबाबू अपनी मां ममता व भाई नीरज तथा अंकित, सुमित के सहयोग से बहला फुसलाकर ले गए। कोतवाली छिबरामऊ में नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही। हेमचंद ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड जो आरोपियों का रिश्तेदार है, वह उनकी मदद कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें