फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
नीतू के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। नादेमऊ चौकी इलाके के ग्राम नगला सोने में बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगला सोने निवासी नीतू (30) पत्नी जितेंद्र सिंह ने मंगलवार रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह नीतू के बेटों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। नीतू का शव फंदे से लटका देख सभी के होश उड़ गए। परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले नीतू का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। तबीयत ठीक नहीं रहती थी। तीन पुत्र नैतिक, अंशुल व युवी हैं। सगी बहन मंजू की शादीदेवर नरेंद्र सिंह के साथ हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह ने बताया कि परिजनों ने लिखित सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें