फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म में भाई गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में दो भाई बुधवार को जेल भेज दिए गए। न्यायाधीश ने बुधवार को मामले की सुनवाई की। उन्होंने फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीमार थी। पंद्रह मई 2017 को वह खेत पर जा रही थी। आरोप के मुताबिक इस दौरान पटियन कटरी फिरोजपुर निवासी ग्रीश ने अपने छोटे भाई रामतीर्थ के साथ किशोरी को अगवा कर लिया। दोनों आरोपी किशोरी का मुंह बंद कर अपने घर ले आए। यहां सामूहिक दुष्कर्म किया। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। मेडिकल परीक्षण में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट गीता सिंह ने मामले की सुनवाई की। दोनों आरोपियों को पुलिस जेल ले गई।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी तरुण चंद्रा ने बताया कि इन दिनों दोनों भाई जमानत पर थे। बुधवार को सुनवाई के बाद पुलिस ने कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया। गुरुवार को न्यायाधीश इस मामले में सजा सुनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें