फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा बेचने से किया इनकार, तो युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मुर्गा बेचने से इनकार करने पर गांव में रहने वाले दो भाइयों ने मुर्गा पालक को गोली मार दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव निवासी शकील(40) ने घर में कुछ मुर्गा पाल रखे हैं। सोमवार को गांव में रहने वाले व्यक्ति ने उसे मुर्गा बेचने को कहा तो शकील ने इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। जानकारी होने पर व्यक्ति के दो बेटे तमंचा लेकर पहुंच गए और शकील पर फायर कर दिए। इससे उसके हाथ में गोली लग गई। पथराव करते हुए आरोपी मौके से भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल शकील को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी नाजुक हालत देखकर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें