फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठी पीड़िता,पुलिस आश्वासन देकर साथ ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कारखाने में मारपीट, दुष्कर्म की कोशिश और लूटपाट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई। पता चलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस आश्वासन देकर साथ ले गई।
विज्ञापन

एनजीओ संचालिका के साथ महिला कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गई। महिला ने बताया कि वह एनजीओ संचालिका के कारखाने में काम करती है। 26 दिसंबर को कारखाने में अकेली थी। तभी कुछ लोग असलहा लेकर कारखाने में कब्जा करने की नीयत से घुस आए। विरोध करने पर मारपीट कर दी। दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। गिड़गिड़ाने पर आरोपियों ने छोड़ दिया। कारखाने से करीब दो लाख कीमत की दोना पत्तल की मशीन, एक लाख का कच्चा माल और चार हजार रुपये लेकर चले गए। शिकायत करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने नहीं सुनी। इससे न्याय पाने के लिए कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठना पड़ा। जानकारी पर एसआई नन्हेंलाल टीम समेत पहुंच गए। उन्होंने दोनों महिलाओं को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन देकर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन

इस मामले में एसआई ने बताया कि महिला की तहरीर ले ली गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें