फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का लालच देकर खाते से उड़ाए पांच हजार

विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देती पैथोलॉजी संचालिका। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की एक पैथोलॉजी संचालिका को फोन कर जालसाज ने खाते से पांच हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सोनी पत्नी गोविंद कुमार जनता इंटर कालेज के पास एक पैथोलॉजी की संचालिका हैं। गुरुवार को इनके मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया। सोनी ने बताया कि युवक ने फोन-पे पर इनाम मिलने की बाबत बताया। उसने इनाम को रिसीव करने के लिए कहा। फोन-पे में रिवार्ड को अनलॉक करने पर यूनियन बैंक में संचालित खाते से पांच हजार रुपये कट गए। पैसे कटते ही मोबाइल पर मैसेज आ गया। बैंक पहुंचकर खाते को सीज करवा दिया। इसके बाद जालसाज युवक ने देर रात तक कई बार फोन किए।
सुबह पैथोलॉजी संचालिका ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें