गुरसहायगंज। खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी ने घर की गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया। पड़ोसियों ने मशक्कत कर आग को काबू में किया। घर में रखी नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर रख हो गया।
क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी मेहरूनिसा पति की मृत्यु जाने के बाद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करतीं हैं। बुधवार की दोपहर में घर के चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। चूल्हे से उठी चिंगारी से कमरे में रखे कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। आग लगते ही जैसे तैसे पीड़िता बच्चों को लेकर बाहर निकल पाई। पड़ोसियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा पाया। घर में रखी हजारों रुपयों का सामान, अनाज, कपडे़ और करीब बीस हजार रुपये जल गए। (संवाद)