फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से जीटी रोड पर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर हजरतपुर गांव के सामने खेत से पानी लगाकर घर लौट रहे किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की जसोदा चौकी के हजरतपुर गांव निवासी किसान कृपाराम (42) मंगलवार रात करीब 11 बजे खेत में सिंचाई के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के सामने जीटी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें