फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवक ने किया फायर, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दुकान के सामने वाहन मोड़ने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान युवक ने पिस्टल से फायर कर दिया। एक युवक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उसकी किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह उसकी दुकान के पास गेरु से लदी गाड़ी उतर रही थी। वहीं पड़ोस में सुदामा का मकान है। सुदामा घर से बाहर आए और वाहन मोड़ने को लेकर गालियां देने लगे। इस पर उसके भाई कमल व अंशु ने विरोध किया तो सुदामा मारपीट पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इतने में सुदामा ने घर से पिस्टल निकाल लाया और फायर कर दिया। इसमें कमल जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने पिस्टल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कमल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें