कन्नौज। शहर के पुलिस लाइन तिराहे पर स्थित सपा नेता के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से बाइक सवार युवकों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सेल्समैन और उसके साथियों के साथ इन लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि मारपीट करने वाले एक लाख रुपये भी सेल्समैन से छीन ले गए।
शहर के पुलिस लाइन तिराहे पर सपा नेता संजू सामवेदी का पेट्रोल पंप है। शनिवार रात लगभग 11 बजे शहर के मोहल्ला शेखाना के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डलवाने आए। इसी दौरान सेल्समैन और युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। पेट्रोल पंप मालिक संजू सामवेदी ने बताया कि सेल्समैन से एक लाख रुपये की लूट भी हुई है। कोतवाली प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।