फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कार सवारों से किया लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम/इंदरगढ़। अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे कार सवार परिवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। कार की रफ्तार बढा़ने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया, गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। केवल कार का शीशा टूट गया। परिवार ने जैसे-तैसे थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के सुभाष नगर निवासी कुलदीप यादव अपने परिवार के साथ इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मन्नापुर्वा गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे कार से परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। कार में कुल छह लोग थे। थाना इंदरगढ़ के कटैया नहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा दिखाते हुए कार सवारों को लूटने का प्रयास किया। कार चला रहे कुलदीप ने कार रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने कार की ओर निशाना करते हुए फायर झोंक दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। कार में सवार सभी छह लोग बाल-बाल बच गए। कुलदीप ने थाना इंदरगढ़ पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंदरगढ़ थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें