कन्नौज। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी पकड़ रही है। शुक्रवार को जांच में 33 और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में एक जज, कोर्ट के चार कर्मचारी, एक बैंक कर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है।
जिले में संक्रमितों की संख्या अब 173 हो गई है। शामिल हैं। अलग-अलग स्थान हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। बाजारों, कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिकतर लोग गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। चिकित्सा अधिकारियों का मानना है कि अगर लोग सचेत नहीं हुए तो आगे स्थिति भयावह साबित होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को उपचार दिया गया है। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकलें। सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल करें। बचाव ही कोरोना का बेहतर उपचार है।