फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तिर्वा थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गोवा और सीपुर गांव के बीच बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

असम के काम रूप मेट्रो के नूनमती की रिफाइनरी टाउनशिप के सेक्टर एक निवासी नीतू राजकंवर (28) दिल्ली में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में काम करते थे। वे अपने तीन अन्य दोस्तों नयन ज्योतिदास, दीपेन औ दीप ज्योति सेठिया के साथ अलग-अलग बाइक से दिल्ली से लखनऊ होते हुए असम जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम गोवा और सीपुर के बीच नीतू की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना की जानकारी पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से नीतू को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिर्वा के कोतवाल रामऔतार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें