फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Jun 2022 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहराना निवासी राहुल यादव (24) उमर्दा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार की शाम तिर्वा बाजार करने के लिए बाइक से गए थे। देर रात वापस घर जा रहे थे।  तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर महतेपुरवा  के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले अभिलेखों से शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया। वहीं,  पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें