फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी घूमने गए परचून कारोबारी के घर चोरी

विज्ञापन
चौहट्टा मोहल्ला में चोरी के बाद गहने के डिब्बा दिखाते पीड़ित। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। परिवार के साथ काशी घूमने गए शहर के चौहट्टा मोहल्ला निवासी परचून दुकानदार के घर चोरी हो गई। घर के दरवाजों में लगे तालों को तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर समेत नकदी पार कर दी। करीबियों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के चौहट्टा मोहल्ला निवासी योगेश चंद मिश्रा की गढ़ैया मोहल्ले में परचून की दुकान है। आठ जून को वे परिवार के साथ काशी घूमने गए थे। शुक्रवार सुबह जब घर लौटे तो दरवाजों पर लगे ताले टूटे मिले। अलमारी और बक्सों से करीब चार-चार लाख के जेवर और सात हजार रुपये गायब मिले। घर में हुई चोरी देखकर योगेश चंद्र मिश्रा व परिवार के अन्य लोगों के होश उड़ गए। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल वारदात के पीछे करीबियों का हाथ होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें