फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा/इंदरगढ़ (कन्नौज)। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। बुजुर्ग अपने साले की शादी में शामिल होकर ससुराल वापस जा रहा था।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बरनाहल अंतर्गत ग्राम मांधाता निवासी महेश सिंह (66) खेती करते थे। उनकी ससुराल बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिला में है। बुधवार को उनके साले कमलेश कुमार की बरात रोहिला से बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदियापुर गई थी। महेश भी परिजनों व करीबी रिश्तेदारों के साथ कार से बरात गए थे।
आधी रात के बाद महेश कार से अपनी पुत्री रिंकी (14), भतीजी मनू (7) रिश्तेदार लाखन सिंह निवासी बड़हर के साथ वापस रोहिला जा रहे थे। कार मैनपुरी के नगला ठकुरी निवासी विकास यादव (22) चला रहा था। इंदरगढ़-सौरिख मार्ग पर ग्राम बिसेनपुरवा के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया जहां महेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें