फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्राम सरदापुर में सड़क पार कर मामा के घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सरदापुर निवासी हासिम अली की पुत्री जिया फातिमा (9) गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। उसका ननिहाल गांव में ही है। छिबरामऊ-सौरिख मार्ग को पार कर अपने मामा के घर जा रही थी। इसी दौरान छिबरामऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने जिया को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार के दौरान जिया की मौत हो गई। मृतका तीन भाई बहनों में छोटी थी। मां इमराना बेगम शव देखकर बदहवास हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें