तालग्राम। गोरखपुर से दिल्ली जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गईं। चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले।
गोरखपुर सिकरीगंज से 70 सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही निजी बस ओवर स्पीड एवं चालक को नींद की झपकी आने के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम सौरिख बार्डर पर रविवार रात 1:30 बजेे मध्य फेंसिंग जाली को तोड़ते हुए मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई। बस क्षतिग्रस्त हो गई।
अचानक झटका लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। वहीं पीछे की सीट से उछल जाने से करीब दस सवारियों को मामूली चोट आईं। घायल सभी यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। हादसे के बाद चालक परिचालक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा।