कन्नौज। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने परिवार पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से किशोर समेत परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली के पसईयापुर्वा कुसुमखोर निवासी राधेश्याम का पड़ोसियों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह गाली-गलौज के बाद पड़ोसियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से राधेश्याम, सोनकली, मनीता और 13 वर्षीय किशोर सूरज को घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।