हादसे के बाद खड़े क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाईपास पर पाल चौराहे के पास चौकी गांव के सामने तेज रफ्तार में कंटेनर और टैंकर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैंकर चालक घायल हो गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बाईपास से होते हुए शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कानपुर से मथुरा तारकोल टैंकर जा रहा था। इस दौरान पाल चौराहा के पास चौकी मुस्तफाबाद गांव के सामने फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर की टैंकर से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए और केबिन में फंसे टैंकर चालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाईपास पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई।