फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ननिहाल से लौटकर पति के साथ गांव जा रही गर्भवती की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पति बाल-बाल बच गया। गर्भवती को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में परिजन उसे फर्रुखाबाद ले गए।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम सरदापुर निवासी रीना (28) पत्नी अनवर अली अपनी ननिहाल भड़ौसा थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद गईं थीं। शुक्रवार को वे पति के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। बाइक चला रहे अनवर अली ने हेलमेट पहना था। जैसे ही वह सौरिख रोड पर मारुति की एजेंसी के सामने पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे रीना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अन्य परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रीना गर्भवती है। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद रीना को गंभीर हालत में फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें