फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन की लिफ्ट से गिरकर मजूदर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर पनवारा। निर्माणाधीन मकान का लिंटर डालते समय सीमेंट मौरंग मिक्सर करने वाली मशीन की लिफ्ट से मजदूर नीचे गिर गया। काम कर रहे मजदूरों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के पनवारा गांव निवासी पूरन लाल दोहरे (30) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे शहर के हाजीगंज में वह एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। इस दौरान सीमेंट मौरंग मिक्स करने वाली मशीन की लिफ्ट खराब हो गई। इसे ठीक करने के लिए वह लिफ्ट पर चढ़ रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और करीब दो मंजिल की दूरी से जमीन पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें