दूध का नमूना भरते खाद्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राम बनियानी स्थित एक दूध डेरी पर छापा मारकर दूध के नमूने लिए। जिसके बाद मिठाई की दुकानों पर छापा मारा और मिठाई पर लगी चांदी के वर्क को छुड़ाकर फिकवा दिया। इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।
जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र सोनकर, कुमार मित्रसेन, नारायन सिंह ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की दोपहर ग्राम बनियानी स्थित पारस दूध डेरी पर छापा मारा। यहां से टीम ने बड़े टैंकरों में भरे दूध को नमूने के लिए लिया है। बताया कि दूध में मिलावट होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। आठ बोतल दूध का नमूना भरा गया, इसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद टीम ने तिर्वा रोड स्थित मिठाइयों की दुकान पर छापा मारा और इन पर लगी कथित रुप से चांदी की वर्क को छुटाकर फिकवा दिया।