फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुठभेड़ में गो तस्कर के पैर में लगी गोली

Thu, 27 Mar 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना (कन्नौज)। गो तस्करी के मामले में 20 हजार के इनामी बदमाश कैलाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें उसके पैर में गोली लगी है। वहीं सौरिख थाना प्रभारी के कान के पास से गोली निकल गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गो तस्कर को दबोच लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को मंगलवार रात सूचना मिली कि गो तस्करी के मामले में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश कैलाश भारवाड़ निवासी ग्राम टाडा प्रेमनगर थाना मोड़क जिला कोटा राजस्थान वारदात को अंजाम देने आया है। पुलिस ने उसे तरींद मोड़ पर घेर लिया और पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कैलाश ने फायरिंग कर दी। एक गोली थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के कान के पास निकल गई। तब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें कैलाश के पैर में एक गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा।
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गो-तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दरोगा राजकुमार गौतम ने सौरिख थाने में पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सितंबर से फरार चल रहा था कैलाश
एसपी ने बताया कि सौरिख थाने के उपनिरीक्षक नसीम खान से सितंबर 2024 में रात में गश्त के दौरान गोवंशों से लगी दो डीसीएम पकड़ी थीं। इसमें एक डीसीएम जनपद बाराबंकी के थाना सदौला अंतर्गत ग्राम पूर्वापुर निवासी जयप्रकाश की थी। दूसरी डीसीएम जनपद गोंडा के थाना मनकादा अंतर्गत मोहल्ला आजाद नगर निवासी जमील की थी। उस समय गोतस्कर फरार हो गए थे। विवेचना में कैलाश भारवाड़ का नाम प्रकाश में आया था तो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें