फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बोर्ड परीक्षा के लिए परिषदीय शिक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए ब्लॉक तालग्राम के 16 परीक्षा केंद्र में 195 परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन शिक्षकों को परीक्षा संपन्न कराने के लिए शिक्षण कार्य से अस्थायी रूप से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों में अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कॉलेज ताहपुर, बृज भूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज, जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम, श्री राधेश्याम इंटर कॉलेज ऊमरपुर, चौधरी कृपाल सिंह इंटर कॉलेज बिरौली, कल्याण सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रसूलाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज समधन, जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज, सरोजनी देवी आर्य बालिका विद्यालय, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, गोमती देवी आदर्श इंटर कॉलेज, अमतुन्ना बानों गर्ल्स इंटर कॉलेज रामगंज, श्रीमती राधादेवी, गीता देवी इंटर कॉलेज गुरसहायगंज, एसईएन इंटर कॉलेज तेराजाकट और सरायप्रयाग विमलादेवी बृजमोहन सिंह इंटर कॉलेज शामिल हैं। खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि बीएसए की जारी आदेश सूची के अनुसार बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के लिए 195 परिषदीय शिक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें