फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 29 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक महिला की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 107 पहुंच गया है। अब तक 9081 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को मेडिकल कालेज तिर्वा में 12 मई से उपचार ले रही ब्राहीमपुर तालग्राम निवासी विद्यावती(65) की कोरोना के चलते मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या घट-बढ़ रही है। आठ तक आए कोरोना संक्रमण के आंकडे़ के बाद अब रविवार को 29 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले भी कम नहीं हैं। अब तक 8698 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 276 एक्टिव कोरोना संक्रमित को उपचार दिया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला कचहरीटोला, हसेरन, विशुनगढ़, नगला वलदेव छिबरामऊ, खुबरियापुर छिबरामऊ, मलिकपुर तालग्राम, मधुपुर कन्नौज, शरीफपुर सौरिख, वनियनपुर्वा उर्मदा, जसोदा, हरौलपुर्वा कन्नौज, पट्टी उर्मदा, जगतपुर इंदरगढ़, रामपुर बैजू छिबरामऊ, न्यू तहसील छिबरामऊ, पीपल गली छिबरामऊ, हातिन छिबरामऊ, ग्रेसीगंज छिबरामऊ, प्रेमपुर छिबरामऊ, नौली छिबरामऊ, घिलौई छिबरामऊ, भैनपुरा छिबरामऊ में कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिन गांव में कोरोना संक्रमित निकले हैं उन गांव में स्वास्थ्य विभाग ने सर्तकता बढ़ा दी है। गांव-गांव टीम पहुंच कर कोरोना की जांच कर रही है। गांव में जो भी खांसी, जुकाम व बुखार के रोगी मिल रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है। उधर, सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप का कहना है कि गांव-गांव टीमें लगी है। वह कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए काम कर रहीं हैं। जिस किसी को बुखार या खांसी की शिकायत हो वह सेंटरों पर पहुंच कर कोरोना की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें