फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: अगरबत्ती फैक्टरी में विस्फोट, चार कर्मचारी झुलसे, पांच घंटे बाद आग पर पाया गया काबू

Sun, 23 May 2021 11:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अगरबत्ती फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार मजदूर झुलस गए। बाकियों ने भागकर जान बचाई। झुलसे मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अगरबत्ती फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज स्थित अगरबत्ती फैक्टरी में पाउडर बनाते समय आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे चार कर्मचारी झुलस गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। तीन की हालत गंभीर देख कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। दमकल के दो वाहनों की मदद से करीब पांच घंटे में आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फैक्टरी में बारूद पीसा जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला हाजीगंज निवासी अजीमुल उर्फ राजू खां की हरदोई रोड पर अगरबत्ती की फैक्टरी है। रविवार की सुबह करीब सात बजे चार कर्मचारी फैक्टरी में केमिकल की पिसाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ मशीन में आग लग गई।

जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे हाल में रखे केमिकल में फैल गई। धमाके के साथ विस्फोट होने से वहां काम कर रहे हरदोई के गांव धनीगंज थाना मल्लावां निवासी ज्ञानेंद्र (18), ज्ञान सिंह (20), सुरेश चंद्र (25) व विनैका अकबरपुर थाना लोनी निवासी मुकेश (24) झुलस गए। कर्मचारी किसी तरह गोदाम से बाहर निकले।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जब फैक्टरी में आग लगी देखी तो मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी से निकले घायल कर्मचारियों ने गेट खोला और फोन कर एंबुलेंस बुलाई। चारों कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात बजे लगी आग की सूचना दमकल विभाग को आठ बजे दी गई। करीब पांच घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि विस्फोट क्यों हुआ, कौन सा मैटेरियल पीसा जा रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें