कन्नौज। 17 लोगों ने मंगलवार को कोरोना को मात दी और 24 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 2332 पहुंच गई है। इसमें 1968 लोग ठीक हो चुके हैं और 340 संकमितों का इलाज चल रहा है। कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सोमवार कोे कन्नौज ब्लाक क्षेत्र में आठ, तालग्राम में चार, उमर्दा में छह, छिबरामऊ में चार, जलालाबाद व गुरसहायगंज में एक-एक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों का कोविड अस्पताल व होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
जिले में 24 वीं मौत तालग्राम ब्लाक क्षेत्र के रोहली गांव निवासी दिव्या की तीन दिन की पुत्री की हुई है। अठारह सितंबर को वह सैफई इटावा में भर्ती हुई थी। यहां प्रसव के तीन दिन बाद उसकी पुत्री कोरोना संक्रमित हो गई। इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।