कन्नौज। जिले में गुरुवार तिर्वा एसडीओ समेत 24 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1734 पहुंच गई है। इसमें 1529 लोग ठीक हो चुके हैं और 193 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। गुरुवार को भी 36 लोग स्वस्थ हुए। कोरोना से अब तक 12 लोगाें की जान भी जा चुकी है।
गुरुवार को 28 वर्षीय तिर्वा विद्युत एसडीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 58 वर्षीय, 36 वर्षीय और सात वर्षीय किशोर, सीमएओ कार्यालय में 37 और 30 वर्षीय कर्मचारी, फूलमती मंदिर में 65 वर्षीय पुजारी, तातपुर नौकास्त में 17 वर्षीय, विनोद दीक्षित अस्पताल में 61 वर्षीय, विकास भवन में 40 वर्षीय कर्मचारी, अस्थाई जेल में 50 वर्षीय, हसरेन में एक, चार तालग्राम, छह उमर्दा, एक सौरिख में युवक पॉजिटिव आया है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।