फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज व उनके बेटे समेत 31 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिजा जज और उनके बेटे समेत 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 41 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। ठीक हुए लोगों को घर भेज दिया गया। नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 1347 पहुंच गई है। इसमें 244 का इलाज चल रहा है और 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। नौ लोगों की मौत हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या 94 है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिला जज और उनके बेटे की ट्रूूनेट से जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अगर दिक्कत हुई तो मेडिकल कालेज या अन्य कोविड-19 अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। न्यायालय व आवास को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
इसके अलावा काजी टोला में 62 वर्षीय वृद्धा, गंगरौली में 60 वर्षीय वृद्धा, गौरियापुर में 65 वर्षीय वृद्ध, मेडिकल कालेज तिर्वा में 25 वर्षीय युवक, सीएचसी तिर्वा में 40 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, सूलनपुर में 30 वर्षीय युवक, सराफान में 40 वर्षीय युवक, आठ वर्षीय बालक, 32 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवती, आठ वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय युवती, आठ वर्षीय बालिका और 55 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, 15 वर्षीय बालक, 22 वर्षीय युवक, भगतसिंह नगर सिकंदरपुर में 40 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवती, अब्दुलपुर में 30 वर्षीय युवक, सराय प्रयाग में 30 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय किशोर, सुभाष नगर तिर्वा में 65 वर्षीय वृद्ध, मलिकपुर में 22 वर्षीय युवक, सीएचसी गुरसहायगंज में 29 वर्षीय युवती, हर्षवर्धन नगर डाकबंगला रोड में 35 वर्षीय युवती, कटरा छिबरामऊ में 53 वर्षीय शामिल हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि लोगों की लापरवाही से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, तभी कोरोना को हराना संभव है।
विज्ञापन

टीकाकरण में लगी एएनएम पॉजिटिव
तिर्वा। टीकाकरण में लगी 40 वर्षीय एएनएम की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वह सोमवार को सहियापुर गांव में टीकाकरण करने गई थी। मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र में जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एएनएम से जानकारी लेकर सहियापुर गांव में 25 लोगों के सैंपल लिए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार ने बताया कि एएनएम को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार को सहियापुर गांव में 12 टीका लगे थे। जिन लोगों के यहां टीकाकरण हुआ था। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें