फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेट्रोलिंग वाहन में कंटेनर ने मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेट्रोलिंग कर रहे वाहन में पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक और वेल्डर घायल हो गए। टक्कर से पेट्रोलिंग वाहन और उसमें लगी वेल्डिंग मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गा नगर निवासी श्याम सिंह ने बताया कि 24 सितंबर की रात 11.10 बजे जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड का वाहन हाईवे पर ग्राम दीपकपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। वाहन के साथ वेल्डिंग चैलेंजर भी जुड़ी थी। तभी पीछे से आए कंटेनर ने वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में चालक प्रेमसागर और वेल्डर भोला सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्याम सिंह ने कंटेनर चालक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें