फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम के साथ ताजिए सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद कर गुरुवार को चेहल्लुम पर मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन


मोहल्ला बिरतिया के इमाम चौक से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस ऊंचा, जेरकिला, जुलाहापुरी, कस्साबान और सराय होता हुआ मुख्य मार्ग से गुजर कर पश्चिमी बाईपास पहुंचा। यहां हजरत भोंदूशाह रहमतुल्ला अलैहे की मजार पर होकर वापस लौटा। देर शाम यह ताजिए कर्बला के मैदान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन


जुलूस के इस्तकबाल के लिए जगह जगह सबील लगाई गई थी। इस मौके पर करबला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश करते हुए जीलानी खान ने कहा कि करबला की जंग यही बताती है कि हजरत इमाम हुसैन हक के लिए शहीद हुए। सच्चाई के लिए जान देने वाले हारते नहीं बल्कि हमेशा जीतते हैं। यही वजह है कि आज भी लोग हजरत इमाम हुसैन को याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें