फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण-परशुराम संवाद सुन मंत्रमुग्ध

Wed, 02 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बीती रात रामचरित मानस अखिल चेतना मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला के पहले दिन धनुष यज्ञ, राम सीता विवाह एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद लीला का मंचन किया गया। सुबह तक चली रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


शुभारंभ भगवान गणेश की आरती उतारकर किया गया। जनक का अभिनय कर रहे कलाकार हरिश्चंद्र त्रिपाठी अनेई बिल्हौर कानपुर का मार्मिक विलाप सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। लीला के दौरान दिखाया गया कि दूर-दूर से आए राजा शिव धनुष को हिला तक नहीं पाते हैं। इस पर जनक ने विलाप किया और कहा कि पृथ्वी वीरों से खाली है।

यह सुनकर गुरु विश्वामित्र के आदेश पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने धनुष तोड़ दिया। इस पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद परशुराम एवं लक्ष्मण के बीच कई घंटे तक संवाद हुआ। सुबह नौ बजे संवाद समाप्त हुआ। राम का अभिनय राकेश त्रिपाठी शोभन कानपुर व लक्ष्मण का निर्मल मिश्रा कानपुर ने किया।
विज्ञापन


परशुराम का अभिनय शिवप्रकाश त्रिवेदी गोवा गार्डेन कल्यानपुर, रावण का राजीव चतुर्वेदी कानपुर, वाणासुर का रामसेवक वर्मा ने किया। व्यास की भूमिका बब्बन शुक्ला ने निभाई। समिति अध्यक्ष अमित मिश्रा, हिमांशु दुबे, सोनम तिवारी, लवम पाठक, गणेश तिवारी, दिलीप सक्सेना, सचिन मिश्रा, दीपक कुमार आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें