फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी ने उड़ाए 50 करोड़

Tue, 20 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवाएं जिले में सोमवार को औंधे मुंह हो गईं। बैंकों में कामकाज पूरी बंद रहा। शाखाओं में 50 करोड़ों रुपये का लेनदेन ठप होने के साथ ही मोबाइल व लैंडलाइन नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका। घंटों उपभोक्ता बैंकों में बैठे इंतजार करते रहे। बाद में कनेक्टिविटी न आने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। वहीं एटीएम बी शो-पीस बन गए।
विज्ञापन


सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में कामकाज सुबह से ही नहीं हुआ। सोमवार तड़के ही बीएसएनएल के ब्राडबैंड, मोबाइल सेवाएं नहीं चलीं। अन्य कंपनियों की भी सेवा सुस्त रही। जिले की करीब एक सैकड़ा बैंक शाखाओं में भी कनेक्टिविटी नहीं आई, जिससे लेनदेन पूरी तरह ठप रहा।

लोग परेशान होकर वापस लौट गए। अधिकतर एटीएम ने भी काम नहीं किया। कुछ चले तो उसमें नगदी की समस्या आ गई। बैंक शाखाओं में करोड़ों रुपये का हर रोज लेनदेन होता है। रविवार को बैंक शाखाएं बंद रहने से सोमवार को भीड़ अधिक थी। काफी इंतजार में बैंक खाताधारक व उपभोक्ता बैठे रहे, पर वहां के कर्मियों ने कनेक्टिविटी व बीएसएनएल के सिग्नल न होने की बात कही।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील, निर्वाचन कार्यालय समेत कई सरकारी कार्यालयों में नेटवर्क का खासा असर देखा गया। अफसर भी मोबाइल से जानकारी नहीं कर सके। वहीं इस बाबत जब फर्रुखाबाद बात की गई तो बताया गया कि उनको कन्नौज से कोई सूचना नहीं मिली है।

वह बात करेंगे कि कि क्या समस्या है। इस बाबत एलडीएम एके मिश्र ने बताया कि तकरीबन 50 करोड़ का लेनदेन ठप हुआ है। उधर, छिबरामऊ में भी सोमवार को बैंकों में भी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह 10 बजे से बैंकों में भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, पर कनेक्टिविटी फेल होने से बैंक कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।

स्टेट बैंक के अंदर काउंटरों पर लोगों की लाइनें लगी हुई थी। कर्मियों ने कंप्यूटर खोल काम शुरू करना चाहा तो पता चला कि कनेक्टिविटी नहीं आ रही है। शाम तक हालात सामान्य नहीं होने पर लोग वापस लौट गए। बाद में शाम चार बजे बीएसएनएल की सेवाएं बहाल हुईं, पर तब तक ग्राहक वापस जा चुके थे।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि लगभग दो करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। ओरिएंटल बैंक के गेट पर दोपहर में ही सूचना टांग दी गई कि कनेक्टिविटी न होने से कार्य बाधित है। बताया कि पूरे दिन कनेक्टिविटी न मिलने से लगभग 50 लाख का लेनदेन प्रभावित हुआ। यही हालात बैंक ऑफ इंडिया में भी रहे।

लोग शाम तक डटे रहे और फिर मायूस होकर लौट गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि लगभग एक करोड़ की क्लीयरिंग व एक करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। केवल दो बैंकों सिंडीकेट और बैंक आफ इंडिया में ही कामकाज हो पाया। एलआईसी की सेटेलाइट शाखा में भी पूरे दिन काम ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें