फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगा जान दी

Mon, 19 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सरायमीरा देविनटोला में बीमारी से तंग एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, देविनटोला निवासी जितेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सीमा बीते कई सालों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज लखनऊ के एक डॉक्टर से चल रहा था। इसी बीमारी से तंग आकर सीमा ने शनिवार की रात अपने मकान के कमरे में छत के कुंडे के सहारे गले में धोती का फंदा डालकर फांसी लगा ली।

सुबह चार बजे के बाद जब परिजन जागे तो सीमा की खोज की। इस दौरान पाया कि मकान के कमरे में सीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल मृतका के पिता मिजाजीलाल निवासी असैनी दिबियापुर औरैया को सूचना दी गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर सरायमीरा चौकी प्रभारी बीके गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पाया कि दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद है और उसमें भी ताला लटक रहा है। किसी तरह कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के पिता का कहना था कि उसकी पुत्री सात साल से बीमार चल रही थी। लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के डॉक्टरों से इलाज कराया गया। इसके बाद भी पूरी तरह से वह ठीक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें