फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानून-व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा

Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील में शनिवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि हाल ही में रामपुर जिले के सिलाईवार गांव में एक पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने के दलित समुदाय के हाईस्कूल के छात्र सुमेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुमेश परीक्षा देकर घर लौट रहा था। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने के लिए जबरन सुमेश के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवा दिया था।
पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था आज जर्जर है। भाजपाई आईआईटी बीएचयू कैंपस में गैंगरेप का दुस्साहस कर रहे हैं तो कहीं न्याय मिलने पर महिला जज आत्महत्या करने को मजबूर है। अब समय आ गया है कि देश की जनता को भाजपा से मुक्त कराना है। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया। इस दौरान तारीक बशीर, किरण वर्मा, वीर सिंह यादव, प्रमोद शाक्य, रमाशंकर राठौर, सत्य प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें