फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार एएनएम की मौत

Sun, 03 Mar 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर ग्राम बख्शीपुरवा के निकट ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर सवार एएनएम की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों और विभागीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद सभी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी अर्चना कनौजिया (47) कन्नौज के ग्राम सदिकापुर उपकेंद्र में एएनएम थीं। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद अर्चना टेंपो पर सवार होकर घर जा रही थीं। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर बख्शीपुवा के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पर आगे बैठी अर्चना गिर गई और गंभीर रूप से घायल हाे गई। राहगीर एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए , जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, विनोद दीक्षित अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुधांशु दुबे आदि पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अर्चना के परिवार में पति अमित कुमार और एक बेटी रोमा व बेटा गोलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें